Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2020। साहित्य अकादमी की वेबलाइन सीरीज में आज युवाओं का रचना पाठ ” युवा साहिती” के दौरान सम्पन्न हुआ। अकादमी में राजस्थानी भाषा के प्रभारी ज्योतिकृष्ण वर्मा ने बताया कि इस आयोजन में राजूराम बिजारणियां – लूणकरणसर, राम लखारा विपुल – बाड़मेर और सुधा सारस्वत – बीकानेर ने अपना रचना पाठ किया। बिजारणियां ने महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के कारण उझड़ें गांवों की दारुण व्यथा अपनी कविताओं में बताई। लखारा ने समसामयिक विषयों की कविता व गीत सुनाया। सुधा ने कहानी पाठ किया। उसकी कहानी में मानवीय संबंधों के बिखराव को अभिव्यक्त किया गया था।
आयोजन के अंत में अकादमी में राजस्थानी भाषा के संयोजक मधु आचार्य ‘ आशावादी ‘ ने कहा कि युवा रचनाकारों की कविता और कहानी राजस्थानी साहित्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए भरोसा दिलाती है। उन्होंने कहा राजस्थानी का युवा साहित्य दूसरी भाषाओं के बराबर खड़ा है। ज्योतिकृष्ण वर्मा ने बताया कि कोरोना काल में अकादमी वेबलाइन साहित्य सीरीज के माध्यम से पाठकों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। रचनाकारों ने अकादमी और सचिव के श्रीनिवास राव का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाड़मेर के राम लखारा विपुल ने समसामयिक विषयों को गीत के माध्यम से सुनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर की सुधा सारस्वत ने कहानी के माध्यम से मानवीय संबंधों के बिखराव को अभिव्यक्त किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरनसर के राजूराम बिजारणियां ने अपनी कविता के माध्यम से उजड़े गांवों की व्यथा बताई।