Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20220521-WA0011
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2022। हेमासर में मचे हंगामे में दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा है व परिवाद देते हुए अपना पक्ष रखते हुए मुकदमा दर्ज करने की अपील थानाधिकारी से की है। परिवाद देते हुए मालाराम शर्मा ने पुलिस को बताया कि गांव में ब्राह्मणी माता मंदिर के आगे शिव मंदिर निर्माण के लिए 12 मई को भाइयों की सहमति से कार्य प्रारंभ करवाया। आज आठ दिन बाद गांव के करीब 50 जनें एकराय होकर हाथों में लाठियां लेकर आए व निर्माण में बाधा डाली। आरोपियों ने मंदिर निर्माण नहीं करने के लिए मारपीट करते हुए धमकाते हुए सीमेंट, सरिया उठाकर ले गए। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि दोनों परिवाद ले ली गयी है व जांच की जा रही है। शिवराण ने कहा कि विवाद में किसी तरह से गांव में माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा व ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।