Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रेल 2023। आटे साटे के विवाह में अगर कोई विवाद हो जाए तो कई घर एकसाथ उजड़ते है। गांव लिखमादेसर निवासी भागीरथनाथ सिद्ध व उनके पुत्रों के खिलाफ पूनरासर निवासी दुर्गनाथ ने सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाया जिसमें जांच जारी है। वहीं भागीरथनाथ की पुत्री व दुर्गनाथ की बहू इन्द्रा ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में परस्पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने पति मुकेशनाथ, ससुर दुर्गनाथ, सास पन्नीदेवी व मामराज पुत्र बेगनाथ सिद्ध निवासी पूनरासर के खिलाफ 1 लाख रूपए नगद व एक मोटरसाइकिल देने की मांग करने का आरोप लगाए है। उसने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2017 में मुकेशनाथ पुत्र दुर्गनाथ से हुआ जिसमें पिता ने नगदी, गहने, सामान सभी कुछ दिया था। पिता ने आरोपियों से मुकलावा करने को कहा तो आरोपी 7 मार्च को उसके पीहर लिखमादेसर आए व मुकलावा करने से पहले मां व भाईयों के सामने कम दहेज की बात कहकर मोटरसाईकिल व दस लाख रूपए नगद देने के बात को लेकर धक्का मुक्की की। समझाईश से भी आरोपी नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहें। पुलिस ने जरिए इस्तगासे मामला दर्ज कर लिया है।