Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-08-09 at 20.35.18
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2025। क्षेत्र में दो विवाहित बहनें अपने भाई की कलाई पर राखियां सजाने के लिए बेसब्र थी और उन्हें रक्षाबंधन के दिन ही भाई की मौत के समाचार ने बुरी तरह से विकल कर दिया। शनिवार शाम को गांव लाछड़सर में एक घर के इकलौते चिराग की चिता जली तो हर किसी की आंख नम हो गई। 29 वर्षीय हरिराम पुत्र भजनाराम प्रजापत किसान परिवार का एक ही सहारा था। मृतक अपने माता पिता, पत्नी और एक बच्चे के साथ ढाणी में ही रहता था। मृतक शनिवार सुबह अपनी पत्नी व अपनी एक ही संतान 9 वर्षीय पुत्र के साथ मोटरसाइकिल पर गांव जोधासर जाने के लिए गांव से निकला रवाना हुआ। गांव बेनीसर के फांटे के पास युवक की मोटरसाइकिल एक बस से टकरा गई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में मृतक की पत्नी अन्नपूर्णा व बालक मुकेश भी घायल हुए है। उसे उपजिला अस्पताल लाया गया और यहां से गंभीर हालत में बीकानेर रेफर कर दिया गया। बीकानेर पीबीएम पहुंचने के कुछ ही देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर मौके पर पहुंचे। गुर्जर ने बताया कि युवक के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को ही मृतक का उसके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना के बाद घर परिवार में मातम पसर गया वहीं गांव भर में घटना के बाद ग्रामीण शोक जता रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना में घायल 29 वर्षीय हरिराम ने पीबीएम में दम तोड़ दिया, उजड़ गया हंसता खेलता परिवार।