Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-07-19 at 19.22.14
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2025। मुख्य बाजार में स्थित पुराने बस स्टैंड के काया कल्प की कवायद पालिका द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। यहां अब वाहन चालकों व मोटरसाइकिल चालकों के लिए पार्किंग की सुविधा, निजी बसों को रूकने के लिए स्थान, यात्रियों के लिए बैठने की सुविधा व सुलभ सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है। शनिवार को पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व ईओ अविनाश शर्मा मौके पर पहुंचे और जगह का अवलोकन किया। इन कार्यों की आगामी रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। शर्मा ने टाइम्स को बताया कि यहां एक पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। इस मैदान पर लेवलिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ये पूरा चौक ब्लॉक निर्मित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये प्रयास कस्बे के सौंदर्यकरण के साथ बाजार की पार्किंग व्यवस्था सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इसकी पूरी रूपरेखा को फाइनल करने के बाद संभवत 24 जुलाई को इसके कार्यों के लिए टेंडर निकाल दिए जाएंगे। शर्मा ने बताया कि यहां दानदाता द्वारा बनाई गई प्याऊ को चालू करवाने के निर्देश भी दानदाता को दिए गए है। इस दौरान यहां श्याम पुरोहित, महादेव तावणियां, नौरंगलाल सारस्वत, अमित पारीक सहित पालिकाकार्मिक मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में स्थित पुराने बस स्टैंड के लिए विस्तृत रूपरेखा हो रही है तैयार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लेवलिंग का काम शुरू किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष व ईओ ने किया मौका निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष व ईओ ने यहां बनी एक प्याऊ को शुरू करने के निर्देश दानदाता को दिए।