Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-07-31 at 14.15.46
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2025। पिछले 17 मार्च को क्षेत्र के गांव बीरमसर से एक नाबालिग युवती ने अपने परिजनों को सब्जी में नींद की गोलियां मिला कर  खिला दी थी एवं नकदी गहने लेकर युवक के साथ चली गई थी। युवती की मां ने युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया था एवं पुलिस ने त्वरित कार्रवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार कर युवती परिजनों को सुपुर्द कर दी थी। इस दौरान युवती द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर युवती को भगाने में आरोपी युवक का मामा भी सहयोगी था एवं उसी ने अपनी गाड़ी में दोनो युवकों को नवलगढ़ तक छोड़ा था। युवती के इन बयानों के बाद युवक के मामा गांव राजपुरा हुडान निवासी 35 वर्षीय भगवानाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है। अनुसंधान अधिकारी एएसआई रामवतार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जुर्म प्रमाणित पाया गया एवं बुधवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में युवक पर शादी के लिए बहला फुसला कर साथ ले जाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।