Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
3
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2022। गांवो में मनरेगा की तर्ज पर शहरों में रोजगार गारंटी योजना के लिए नागरिक लंबे समय से मांग कर रहें थे। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी भवानीशंकर व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा शहरों में जरूरतमंदों को 100 दिन का गारंटी रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत आज पंचायत समिति के सभागार में नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा पार्षदों व ई-मित्र संचालकों की बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने की। शर्मा ने सभी पार्षदों व जागरूक नागरिकों द्वारा इस योजना में जरूरतमंदों बेरोजगारों को जुड़वाने के लिए प्रयास करने की बात कही है। प्रशासनिक अधिकारी योजना के प्रभारी अधिकारी कृष्ण कुमार ने योजना सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद पालिका क्षेत्र का निवासी हो, जन आधार कार्ड हो तथा उम्र 18 से 60 वर्ष हो। कृष्ण कुमार ने बताया कि योजना में पात्र को 100 दिन का गारंटी रोजगार दिया जाएगा।