Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में नागरिक लगातार खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने की मांग कर रहें है जिससे कई वंचित परिवारों को लाभ मिल सकें। आज क्षेत्र के भाजपा नेता रामगोपाल सुथार ने खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार के पीयूष गोयल को पत्र लिखकर जरूरतमंदो के नाम जोड़ने की मांग की है। सुथार ने बताया कि पिछले 1 वर्ष से राजस्थान में राशन कार्ड के चालू ना होने की समस्या बनी हुई है। बीकानेर जिले में अनेक जरूरतमंद परिवार ऐसे है जो कि खाद्य सुरक्षा की सभी मापदंडों को पूरा करने वाले हैं। ऐसे परिवारों को कार्ड चालू करके उचित मूल्य की दुकान से गेहूं व अन्य सामान दिया जा सके जिससे उन्हें कोरोना महामारी के काल मे रोटी की चिंता को कम किया जा सके। सुथार ने कहा कि राशन कार्ड में नाम जोड़ने व खाद्य सुरक्षा में नाम जोड़ने वाली साइट को शीघ्र प्रारंभ कर सरकार गरीबों के हित में कार्य करें। सुथार ने कहा कि केंद्र व राज्य दोनों सरकारों द्वारा कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप और लॉक डाउन की बढ़ती पाबंदियों के बीच गरीब मजदूर परिवारों की मदद करनी चाहिए।