Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सूडसर रेलवे स्टेशन पर हुए एक विभत्स हादसे के बाद हर कोई सहमा हुआ है। जीआरपी के हैडकांस्टेबल रतनलाल ने बताया कि गांव सूडसर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग खुमाराम पुत्र उदाराम जाट शुक्रवार को सूडसर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गया। रेवाड़ी बीकानेर पैसेंजर ट्रेन के सूडसर स्टेशन से गुजरने के दौरान यह हादसा हुआ एवं हादसे में उसका धड़ ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया है। धड़ से गर्दन कट कर अलग हो गई एवं गर्दन भी करीब 100 मीटर तक लुढकती चली गई। स्टेशन के ऊपर ही हुए इस हादसे के कारण एकबारगी मौके पर सनसनी फैल गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करवाने की सहमति दी एवं इस पर जीआरपी ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को दिखाई एवं सुनाई कम देता था एवं लंबे समय से बीमार चल रहा था। घटना हादसा थी या आत्महत्या इस संबध में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।