Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2024। मुस्लिम समाज ने एकजुट होकर पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर ईद मिलादुन्नबी पर भव्य जुलूस निकाला। जुलूस ए मोहम्मदी शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जामा मस्जिद मैदान पहुंच कर पूर्ण हुआ। यहां सरकार की आमद मरहबा के नारे लगे और जामा मस्जिद के इमाम मौलाना फजले हक ने देश में अमन चैन के लिए दुआ मांगी। सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाईयां दी। जुलूस में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी और ईमाम हुसैन फिक्र-ए-मिल्लत सोसायटी की टीम ने व्यवस्थाएं संभाली। वहीं दूसरी और समुदाय के घरों में उत्सव का माहौल है। घरों की सजावटें की गई व खूब मिठाईयां बनाई गई है। विभिन्न सम्प्रदायों व धर्मों के लोग अपने मिलने वालों को बधाईयां दे रहें है।
जगह-जगह पुष्पवर्षा, दिए गुलाब के फुल, किया इमाम का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में सुबह से दोपहर तक ईद के जुलूस की रौनक रही। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल मौजिज लोगों ने अनेक मौजिज लोगों को गुलाब के फुल देकर ईद की बधाईयां बांटी गई। अनेक स्थानों ज्यूस, शरबत, फलों की सेवा दी गई। ईद के मौके पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना फ़जले हक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए ईद की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस मौके पर सद्भाव और एकजुटता बनी रहने की कामना की। वहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पैगबंर मोहम्मद ने समानता पर आधारित मानव समाज का एक उदाहरण पेश किया था। उन्होंने धैर्य के साथ सत्य के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी है। इस अवसर पर उनके उपदेशों को व्यावहारिक जीवन में लागू करने और देश के विकास के लिए सक्रिय रहने का संकल्प लेने का आह्वान देशवासियों से किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुलूस जामा मस्जिद पहुंच कर पूरा हुआ, मांगी अमन चैन की दुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुलूस में सजे हुए घोडों पर सवार होकर झंडे लेकर की अगुवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक स्थानों पर की गई पुष्पवर्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगाए नारे, दी मुबारकबाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के धर्मगुरूओं सहित मौजिज लोग जुलूस में शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक स्थानों पर फल, शरबत की सेवाएं दी गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अल्पसंख्यक मोर्चा के इमरान राईन ने थानाधिकारी को गुलाब का फुल देकर दी मुबारकबाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुस्लिम समाज के युवाओं ने उत्साह के साथ लिया जुलूस में भाग, दी ईद की बधाई।