Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2024। मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें लगातार क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। बाइक चोर शातिराना अंदाज में कुछ ही देर में बाइक को गायब करते हुए नजर आते है। 9 जनवरी को दो मोटरसाइकिल शहर से चोरी हुई। ऐसे में कोई मोटरसाइकिल चोरों का गिरोह क्षेत्र में सक्रिय होने का अंदेशा भी नागरिक लगा रहें है। अपने बच्चे की ट्यूशन की फीस देने एक घर में गए पिता घर के बाहर आए तो स्तब्ध रह गए। कुछ ही देर पहले घर के बाहर खड़ी की गई मोटरसाइकिल चोरी हो गई। लखासर निवासी गोवर्धन प्रसाद पुत्र आदूराम जाट ने पुलिस को बताया कि 9 जनवरी 2024 को वह श्यामजी मंदिर के पास स्थित विमल प्रजापत के घर दोपहर 2 से 3 बजे अपने बेटे की ट्यूशन फीस देने अंदर गया। कुछ ही देर में लौट कर आया तो मोटरसाइकिल अपने स्थान से गायब मिली। बाइक चोर ने लॉक तोडकर चोरी की क्योंकि जहां मोटरसाइकिल खड़ी थी वहां पर कटे हुए तार के टुकड़े पड़े थे। बता देवें 9 जनवरी की शाम ही उत्सव जिम के बाहर से भी युवक नदीम की बुलेट मोटरसाइकिल भी चोरी हुई।