Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
11111
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2022। क्षेत्र के प्रसिद्ध गांव आड़सर में माताजी मंदिर के बाहर चोंरो ने अपनी कारगुजारी दिखाते हुए एक स्वयंसेवक की मोटरसाइकिल ले उड़े। गांव का युवक लादुराम तर्ड सुबह करीब 10 बजे माताजी मंदिर आया और यहां कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं देने लगा। मंदिर में आज सैंकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ रही और युवक शाम करीब साढें चार जब मंदिर परिसर से बाहर निकला तो अचंभित रह गया। भारी भीड़ के बावजूद चारों ने उसकी आरजे 07 5237 नम्बर की स्पलेण्डर मोटरसाइकिल चोरी कर ली। गांव के छात्र नेता बीरबल तर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि लाधुराम की मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना मंदिर में तुंरत दी गई तथा मंदिर सहित मुख्य बाजार के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस को भी लिखित में सूचना दी जाएगी।