Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
94764dd7-2518-4b85-a7d0-d6e64c4ea7af
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2021। श्रीडूंगरगढ़ से संभाग स्तर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान कायम करने वाले पत्रकार किशोर सिंह बीदावत की पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव नोसरिया में पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है। उनके छोटे भाई जितेंद्र सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी तथा बीदावत एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़कर गए है। उनकी अर्धांगिनी को ग्रामीण महिलाएं ढांढस बंधा रही है वहीं बीदावत के ससुराल सत्तासर में भी शोक की लहर छा गई है। विधायक गिरधारी लाल महिया ने संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि बीकानेर जिले में विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहकर आमजन की समस्याओं पर निर्भीकता एवं समर्पित भाव से पत्रकारिता करने वाले बीदावत के असमय निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने किशोर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि बीदावत का निधन पत्रकारिता जगत को क्षति के साथ ही पत्रकारिता में सद्भाव का एक अध्याय असमय समाप्त हो गया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, कांग्रेस सेवादल के नेता विमल भाटी, पूर्व प्रधान दानाराम भामू, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, महापुरुष सम्मान समिति के संयोजक सुशील सेरडिया ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताते हुए परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना ईश्वर से की। इसके साथ ही प्रदेश भर से लोग संवेदनाएं प्रकट कर रहें है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला ने भी शोक जताया है। बता देवें बीदावत के निधन से स्थानीय पत्रकार जगत सदमे में है और सभी साथी किशोर सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पत्रकार किशोरसिंह बीदावत की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हुई।