Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-11-18 at 21.01.52
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2025। मंगलवार को क्षेत्र के गांव रीड़ी में एक काश्तकार किसान की ढाणी में आग लगने से खासा नुकसान हुआ। वहीं एक दूसरी खबर ढाणी में आग लगने की गांव गुसाईंसर बड़ा से आई है।
गांव गुसाईंसर बड़ा की आथुणी रोही में सोहनलाल पुत्र डूंगरराम गोदारा के बारानी खेत में बनी ढाणी में शाम को अचानक आग लग गई। आग में बसी बसाई गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर खाख हो गया। सोहनलाल ने बताया कि वह दूध बेचने के 20 हजार रूपए एकत्र कर लाया और ढाणी में रखे थे। इन रूपयों सहित एक सोने का मंगलसूत्र, तागड़ी व अन्य गहने, राशन का सामान, कपड़े, बिस्तर, पलंग, पशु आहार के कट्टे, आठ कट्टे मूंग, आग में जलकर स्वाहा हो गए। पास खड़ी एक मोटरसाइकिल में भी आग से लपटों से नुकसान हुआ है। किसान ने बताया कि आग लगने के समय ढाणी में कोई नहीं था। वे पास ही खेत में काम कर रहें थे। तभी लपटें देखकर किसान परिवार व आस पास के खेत पड़ोसी मौके पर पहुंचे। परंतु बिना पानी के आग पर शीघ्र काबू नहीं किया जा सका। मिट्टी डालकर आग बुझाई गई तब तक सारा सामान जलकर खाख हो गया। किसान परिवार घटना से बुरी तरह से मायूस हो गया है। गनीमत रही कि पास बंधे पशुओं के प्राण बच गए। मौके पर पहुंचे मांगीलाल गोदारा, कांग्रेस के राकेश सारण, तोलाराम गोदारा, फौजी जीवराज गोदारा, रामुराम गोदारा ने प्रशासन को सूचना देकर पीड़ित की सहायता करने की अपील की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में सोहनलाल के बारानी खेत में बनी ढाणी में लगी आग, बसी बसाई गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाख हुआ।