Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2021। गांव डेलवां में विद्यालय को क्रमोन्नत करवाने के लिए आज गांव की छात्राओं की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन पर विधायक गिरधारी लाल महिया ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित खबर पर महिया ने संज्ञान लेकर तहसील की नवसृजित ग्राम पंचायत डेलवां में राजकीय माध्यमिक विद्यालय को क्रमोन्नत करने की मांग शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से की है। बीकानेर शिक्षा विभाग के निदेशक कानाराम को भी स्कूल क्रमोन्नति के प्रस्ताव राज्य सरकार को शीघ्रताशीघ्र भिजवाने को कहा है। बता देवें यहां कई छात्राओं की गुसाईसर बड़ा के स्कूल नहीं जा पाने के कारण शिक्षा छूट गई है। छात्राओं को सुनसान रास्ते पर 5 किलोमीटर का पैदल सफर रास नहीं आया व आज छात्राओं ने सभी विद्यार्थियों के साथ मिल कर स्कूल को ताला जड़ दिया गया जिससे गांव की बेटियों को आगे पढ़ने का हक मिल सकें। इससे अभिभावकों में भी रोष नजर आया व सरपंच व स्कूल प्रशासन ने प्रस्ताव विभाग को भेज दिए है।
ज्ञात रहे कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स आज क्षेत्र के हर एक गांव -मोहल्ले में पढ़े जाने वाला क्षेत्र का एकमात्र मीडिया माध्यम बन चुका है। अपनी बेबाक लेखनी और करंट खबरों के कारण आमजन के साथ राजनीति व प्रशासन के लिए भी विश्वसनीय पोर्टल बन गया है। आप सभी निरन्तर क्षेत्र की घटनाओं से जुड़े रहने के लिए जुड़े रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।