Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2025। दु:ख व पीड़ा में कोई परिवार अकेला नहीं रहें, ये समाज के सभी वर्गों का कर्तव्य है कि एकजुट होकर एक दूसरे के सहायक बने और पीड़ा व दुख को साझा कर बांट लेवें। ये बात विधायक ताराचंद सारस्वत ने कही और मौका था गत दिनों करंट की चपेट में आने से घायल हुए मुन्नीराम मोट की सहायता राशि सौंपने का, विधायक ने कहा कि समाज में समभाव व समरसता का विकास जरूरी है। विधायक ने पीड़ित के उदरासर निवासी भाई परमाराम मोट को ठेकेदार व फर्म द्वारा देय 15 लाख की सहायता राशि का चैक सौंपते हुए कहा कि यह मानवता व संवेदनशीलता का परिचय है। इस दौरान स्वयंसेवक संघ के बृजलाल तावणियां मौजूद रहें। विदित रहें इस मामले में धरना प्रदर्शन के बाद परिवार से समझौते में तावणियां की महत्वपूर्ण मध्यस्था की भूमिका रही। संघ के प्रतिनिधि पंकज ओझा, बृजलाल तावणियां और कोजुराम सारस्वत ने हादसे के बाद से ही लगातार पीड़ित परिवार, विधायक कार्यालय और प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा। सदस्यों ने परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने में पूरी सक्रियता से कार्य किया। परिवार ने विधायक व संघ सदस्यों का आभार जताया।