Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-02-20 at 10.41.44
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2026। सेरूणा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय युवती को दस्तयाब कर पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द किया व अपहरण के आरोप में युवक को पुलिस ने हवालात पहुंचा दिया है।
थानाधिकारी संध्या बिश्नोई के निर्देशन में मामले के जांच अधिकारी एएसआई जगदीश प्रसाद ने 15 फरवरी को युवती को दस्तयाब किया व हाईकोर्ट के आदेश पर परिजनों के साथ भेज दिया गया है। वहीं 19 फरवरी, गुरूवार दोपहर 3.30 बजे युवती के अपहरण के आरोप में आरोपी 24 वर्षीय सुरेश पुत्र दियालराम बावरी निवासी बोडवा, कुचेरा, जिला नागौर को क्षेत्र के गांव देराजसर में स्टैंड के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को हवालात में बंद किया गया व शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।