Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2022। जन्म देने वाली माँ और जन्मभूमि माँ, इन दोनों माँ का कर्ज चुकाने असम्भव है लेकिन इनके सम्मान में क्षेत्र की सम्पूर्ण मातृशक्ति को मजबूत बनने के लिए उनकी उच्च शिक्षा का मौका देने का प्रयास प्रेरणीय है। यही प्रयास कर रहा है क्षेत्र का कोलकाता प्रवासी पारख परिवार। क्षेत्र में सरकार द्वारा कन्या कॉलेज तो घोषित कर दिया गया था लेकिन भवन के अभाव में अभी कॉलेज एक स्कूल के कुछ कमरों में चल रहा है। ऐसे में क्षेत्रीय विधायक गिरधारी लाल महिया के आग्रह पर क्षेत्र के समाजसेवी जतनलाल पारख ने करीब 3 करोड़ से अधिक की लागत का कन्या कालेज भवन बनाने का निर्णय लिया।

शिक्षा विभाग में सदु देवी पारख राजकोय कन्या महाविद्यालय नामकरण होने का प्रस्ताव पारित होने के बाद आज भवन का शिलान्यास होने जा रहा है। राज्य सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए कुछ ही देर में श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक गिरधारी लाल महिया करेंगे। आयोजन में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, ब्रह्मकुमारी बहिन भाविका दीदी, समाजसेवी ओमप्रकाश राठी, रामेश्वलाल बाहेती आदि भी मौजूद रहेंगे। इस आयोजन का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। आप भी टाइम्स से जुड़ कर इस आयोजन के साक्षी बन सकेंगे।