Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-09-22 at 17.25.08
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2024। बदल रही वैश्विक परिस्थितियों में विदेश में पढ़ना या नौकरी करना अब मध्यम वर्ग के लिए संभव ही नहीं आसान हो गया है। आईआरएस इंटरनेशनल के माध्यम से सैंकड़ों विद्यार्थियों ने विदेश में सुरक्षित ढंग से रोजगार व उच्च शिक्षा का सपना पूरा किया है। ये बात कस्बे की लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में आयोजित कैरियर सेमिनार व दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि आईआरएस संस्थान के डायरेक्टर डॉ विकास चौधरी ने कही। चौधरी ने कहा कि विशेषकर मेडिकल की पढ़ाई करने का खर्च विदेश में भारत से कम है। वहीं जर्मनी में नर्सिंग कर्मियों के लिए बेहतरीन रोजगार के अवसर उभर कर हब के रूप में सामने आए है। ऐसे में सामान्य परिवार के बच्चे वहीं पढ़कर वहीं जॉब के साथ अपने स्वर्णिम कैरियर में सेट हो रहें है। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम को विधिवत रूप से प्रारंभ किया। कार्यक्रम में राज सर ने सही समय पर कैरियर की सही राह पकड़ने की बात युवाओं से कही। उन्होंने कहा कि 25 से 40 वर्ष तक के युवा कोचिंग संस्थानों में अपना धन व समय को बर्बाद कर रहें है। ये वर्ग देश की तरक्की के लिए जिम्मेदार है इन्हें सही समय पर अपने कैरियर की राह चुन लेनी चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कस्बे के सक्रिय युवा विमल भाटी ने युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए अत्यधिक समय बर्बाद नहीं करने व स्वयं के व्यवसाय के साथ खुद की राह चुनने की सलाह दी। राज सर ने बताया कि विदेश में शिक्षा या रोजगार के संबंध में लैंग्वेज ट्री एकेडमी में नि:शुल्क कैरियर काउंसलिंग उपलब्ध रहेगी। अतिथियों ने एकेडमी में अंग्रेजी सीखने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एकेडमी परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भारती निकेतन, ब्राइट फ्यूचर, एकलव्य पब्लिक स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल, शिव सीनियर सैंकडरी स्कूल के प्रधानाचार्य सहित बड़ी संख्या में मौजिज लोग शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने एकेडमी के विद्यार्थियों को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेमिनार में विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रतिनिधि सहित अनेक मौजिज लोग व विद्यार्थी शामिल हुए।