Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के दक्षिणी गांवों में अच्छी बरसात की सूचनाएं मिली है। गांव ऊपनी, कल्याणसर व सोनियासर के आस पास के इलाकों में बादल झूम कर बरसे है। उमस व गर्मी से बेहाल ग्रामीणों को राहत मिली है। किसानों ने बताया कि मूंगफली, नरमा सहित बारानी फसलों में बरसात की जरूरत थी और इस बरसात से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। वहीं शेष तीनों दिशाओं में बरसात का इंतजार है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में धूप छांव का मौसम है और गर्मी से बेहाल आमजन बरसात की अरदास कर रहें है। कस्बे में देर रात भी बिजली चमकने के साथ बादल नजर आए परंतु इन बादलों ने बिना बरसे नागरिकों को तरसाया। बता देवें नोखा क्षेत्र में भी बादल झूम कर बरस रहें है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बता देवें प्रदेश में मानसून का दूसरा दौर जारी है और इस बीच, मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार चुरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर सहित सीकर, झुंझुनू, बाड़मेर, पाली, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, जोधपुर, जैसलमेर, में बारिश की संभावना है। ध्यान रहें विभाग की ओर से 22 और 23 जुलाई को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में इस दौरान भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारान में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर पुराना में बादल बरसे तो गर्मी से बेहाल नन्हे मुन्ने कक्षाओं से बाहर आए और झूम के नहाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरसात में बच्चों ने की अठखेलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर पुराना में कई रास्तों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी की रेाह में बरसे बादल तो किसान हुए प्रसन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा में बरसे रहें है बादल।