Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2022। बाजार बंद के दौरान कस्बे में बरसात प्रारंभ हो गई है और बादलों के पहरे में मौसम सुहावना हो गया है। राजस्थान में मानसून एक्टिव हो गया है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार रात बरसात ने माहौल खुशनुमा कर दिया था। गत तीन दिनों से भीषण गर्मी झेल रहें नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों द्वारा प्री मानसून बरसात की जारी सूचनाओं के अनुसार बीकानेर संभाग में 28 व 29 जून को बरसात नहीं हुई। गर्मी भी चरम पर रही और 1 जुलाई की सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ बरसात पूरे क्षेत्र में हुई। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बीकानेर व चुरू सहित श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जाेधपुर, जालोर, पाली, जयपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, धौलपुर, उदयपुर, करौली, बांसवाड़ा, डूंगरपुर जिलों में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार आगामी तीन दिन तक इन जिलों में भारी बरसात हो सकती है।