Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रेल 2023। गांव सोनियासर गोदारान में शहीद हेतराम गोदारा प्रतिमा अनावरण समारोह का उत्साह नजर आ रहा है। गांव में घर घर अनावरण समारोह की चर्चा है व युवा टीमें व्यवस्थाओं में जुटी है। गांव में शहीद स्मारक पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है व किसान सम्मेलन के लिए सभा स्थल भी सजकर तैयार हो गया है। शहीद प्रतिमा अनावरण समारोह में भाग लेने के लिए अनेक युवा दल गांवो में जनसंपर्क में जुटें है। आज जिला प्रशासन ने सभा स्थल व हेलीपैड का निरीक्षण किया। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा भी गांव में पहुंचे व व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दिशा निर्देश दिए। ध्यान रहें पूरे आयोजन का श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण होगा। आप सभी टाइम्स के फेसबुक पेज को फॉलो करके समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों से अपडेट रह सकेंगे। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारान में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन के लिए सज गया है सभा स्थल।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल शहीद स्मारक व प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक पहुंचे गांव सोनियासर गोदारान, लिया जायजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव देराजसर में पहुंची टीम ने दिया समारेाह में शामिल होने का न्यौता।