Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news-_new
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में जमकर हुई बरसात से किसान व व्यापारी वर्ग बाग-बाग हो गया है और दोनों वर्ग इंद्रदेव का आभार प्रकट कर रहें है। गांवो के ताल तलैया भर गए है वहीं खेतों में हरियाली की रौनक छा गई है। व्यापारी अकाल की काली छाया के धूमिल हो जाने से प्रसन्न है क्योंकि खेतों की हरियाली बाजार तक अपना रंग जरूर फैलाएगी। हालांकि कुछ स्थानों पर फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई ऐसे खेतों के किसानों का मन भारी है परन्तु वे बरसात होने से संतोष प्रकट कर रहें है। खेतों में खड़े मोठ और मूंगफली मुस्करा उठे है और श्रीडूंगरगढ़ से उत्तरादी रोही में भारी बरसात हुई है। पुनरासर व धनेरू में भी जमकर बादल बरसे। मौसम विभाग के अनुसार 4 से 6 सितंबर तक कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। गुसाईसर बड़ा में भारी बरसात से ग्रामीणों के घरों में काफी नुकसान हुआ है। गांव में हुकमाराम कस्वां की आटा चक्की पूरी गिर गयी। हुकमाराम का परिवार रोजगार के साधन पर गिरी इस गाज से काफी परेशान हो गया है। नाेपाराम मेघवाल कच्चा मकान गिर गया, पिथाराम सारस्वत के पूरे मकान में दरारे आ गई है और हेतराम पुत्र तोलुराम गोदारा का एक मकान गिर गया व अन्य में दरारें आ गई है। प्रशासन ने यहां आज ग्रामीणों के नुकसान का जायजा लिया। गांव के सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने प्रशासन से पीड़ितों की मदद करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हुकमाराम कस्वां की आटा चक्की की सभी पटि्टयां टूट कर गिर गई।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में गिरा मकान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन ने गांव में हुए नुकसान का जायजा लिया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खतरे की घंटी बने घर, आई दरारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा में कई मकानों मे आई दरारें।