Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2022। तेरापंथ धर्म संघ की अष्टम साध्वी प्रमुखा शासन माता साध्वी श्री कनक प्रभा जी का महाप्रयाण आज प्रातः 8:45 पर संथारा पूर्वक महाप्रयाण हो गया। साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा जी को आचार्य श्री महाश्रमण जी ने प्रातः 7:15 पर तिविहार व प्रातः 8:30 पर चौविहार संथारे का प्नत्याखान करवाया था। सेवा केंद्र श्रीडूंगरगढ़ में श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति में दिवंगत आत्मा के आध्यात्मिक आरोहण की मंगल कामना के लिए साध्वी कनक रेखा, साध्वी पावनप्नभा व साध्वी चरितार्थ प्नभा के सान्निध्य में जप अनुष्ठान किया गया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष मदनलाल मालू, व मंत्री अभिजीत पुगलिया, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शांता पुगलिया, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा व मंत्री मंजू झाबक, तेयुप अध्यक्ष पुखराज बरङिया व मंत्री प्रदीप पुगलिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष विजयराज सेठिया व मंत्री के.एल. जैन, ओसवाल पंचायत अध्यक्ष अशोक बैद व मंत्री प्रवीण डागा ने साध्वी प्रमुखा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की उत्तरोत्तर विकास की भावना प्रकट की। तेरापंथ समाज के सभी घरों में आज शासन माता साध्वी प्रमुखा जी को विन्रम श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की उत्तरोत्तर विकास की भावना की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मालू भवन में साध्वियों ने शासन माता प्रमुखा साध्वी कनकप्रभा जी के महाप्रयाण पर जप अनुष्ठान किया गया।