Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2024। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित श्मशान के पास ही मंगलवार को चार घायल मोर मिले। अपनी बकरियां लेकर घर की ओर लौट रहें शिवलाल पुत्र पूर्णाराम ने गणेश शेखावत को सूचना दी। गणेश आपणो गांव सेवा समिति के दल के साथ मौके पर पहुंचे। परंतु तब तक एक घायल मोर को कुत्ते ले गए। तीन बीमार मोरों को घायलावस्था में वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया गया। पशु पालन विभाग के डॉ दीनू खान मौके पर पहुंचे व सावधानी पूर्वक मोरों का ईलाज किया। खान ने बताया कि किसी जहरीले पदार्थ के सेवन का असर मोरों पर है। उनकी स्थिति में अब सुधार है। वन विभाग की देखरेख मे तीनों को रखा गया है। बता देवें जहरीले पदार्थ के सेवन से हेमासर की रोही में चार गौवंश की मौत का मामला भी गत दिनों सामने आया था। जिसकी जांच भी पुलिस द्वारा की जा रही है।