Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mews-updated-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2023। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक का दाहिना पैर ही डॉक्टरों को काटना पड़ा है और युवक के भाई ने थाने पहुंच कर टक्कर मारने वाली कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 26 वर्षीय मनोज पुत्र भूराराम जाट निवासी रिड़ी ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया की 12 दिसम्बर की रात करीब 10.30 बजे सालासर स्टैंड के पास उसके भाई शिवलाल का एक्सीडेंट हो गया। एक स्विफ्ट गाड़ी आरजे 50 टीए 0118 के चालक ने गफलत व लापरवाही से चलाते हुए शिवलाल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया और शिवलाल को बीकानेर से जयपुर रैफर किया गया जहां उसके पैर को काट दिया गया और अभी भी इलाज जारी है। पार्थी ने वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है।