Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2023। सोमवार को भाजपा के जिला समारोह में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर का बयान भी खासी चर्चा में है। चाहर ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार से कहा कि चुन चुन कर बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने राजस्थान में सरकार बनने पर दस दिन में किसान का कर्जा माफ करने की बात कही और इस धोखे का बदला आगामी चुनाव में राजस्थान की जनता चुन चुन कर लेगी। चाहर ने कहा कि राजस्थान के किसान ट्रेक्टर लेकर हमारे यूपी में डीजल लेने आते है तो उनका दर्द हम समझते है। उन्होंने कहा कि इस बार राजस्थान में यूपी की योगी मॉडल की सरकार बनेगी और अन्यायी, अत्याचारी जेलों में होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी दुनिया में देश का मान बढा रहें है और देश के सारे अन्यायी उनका विरोध करने के लिए एकजुट हो रहें है। परिवार वाद का पोषण नहीं कर भाजपा लगातार देशहित, राष्ट्रवाद, एक विचारधारा और हिंदुत्व को लेकर चलने वाली एकमात्र पार्टी है। चाहर ने कहा कि देश की जनता चाहती थी कि रामजन्म भूमि पर राम का मंदिर बने और ये जन स्वप्न मोदी और योगी मिलकर पूरा कर रहें है। धारा 370 और तीन तलाक हटाने के साथ एक देश एक कानून का सपना भी मोदी ही पूरा करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार के 9 साल पूरे होने पर बधाई देते हुए पीएम का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि दलित लड़ाके डॉ. भीमराव अंबेडकर कानून मंत्री बने और आज मोदी सरकार ने अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्री बनाकर साबित कर दिया है कि सभी वर्गों का उत्थान करने का काम भाजपा कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारियां दी। चाहर ने बीकानेर की जनता को सरल बताते हुए कहा कि यहां के नेता भी सरल है। उनकी अभिव्यक्ति भाजपा कार्यकर्ताओं में खासी चर्चित हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों सांसदों ने एक दूसरे की खूब सराहना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय भाजपा के अनेक नेता उपस्थित रहें मंच पर, स्वागत सम्मान में रहें सक्रिय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांसद व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के भाषण की हुई चर्चा।