Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव लखासर में 25 दिसंबर से कबड्डी का दंगल जमेगा और जिले भर के धुरंधर खिलाड़ी इस आयोजन में खेंलेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी में आयोजन समिति के सदस्य जुट गए है। समिति के मुन्नीराम खिलेरी ने बताया कि गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में स्पोर्ट्स क्लब लखासर द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 15000 रूपए तथा 7100 रूपए की नगद राशि से पुरुस्कृत किया जाएगा। खिलेरी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक टीमें 24 दिसंबर की शाम 5 बजे तक अपनी प्रविष्टियां जमा करवा देवें। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीण अंचल के प्रायः सभी गांवो के युवाओं में कबड्डी के लिए जबरदस्त उत्साह है व बड़ी संख्या में युवा इस खेल से जुड़े हुए है।