Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

महिलाओं में श्रावणी तीज का उल्लासपारीक महिला मंडल ने मनाया श्रावण तीज उत्सव, गीत संगीत के साथ खेले कई खेल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2026। श्रावणी तीज पर महिला वर्ग में परंपराओं को लेकर खासा उत्साह का माहौल रहता है। शहर में कालूबास के पारीक भवन में पारीक महिला मंडल के बैनर तले बुधवार शाम को प्रथम तीज उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। मंडल की महिलाओं ने बताया कि मंडल द्वारा पहला सांस्कृतिक आयोजन किया गया है और आगामी त्योहारों पर भी समाज की महिलाओं द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडल की वरिष्ठ सदस्य सुमन पारीक ने बताया कि पारंपरिक लहरिया पहन कर समाज की महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुई और गणेश पूजन से उत्सव प्रारंभ किया गया। किरण जोशी ने बताया कि तीज के गीतों पर नृत्य, म्यूजिकल चेयर सहित अनेक रोमांचक खेल खेले गए। खेलों में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। मंडल की महिलाएं उमा, ममता, शोभा, अंबिका, भारती, श्वेता, माया, सुजाता, अनुसुईया, मधु, ललिता, सीमा, माया, दुर्गा, कोमल सहित अनेक महिलाएं शामिल हुई। सभी ने मंडल को एकजुट कर संगठन का कार्य मजबूत करने का संकल्प लिया।


रविवार को होगा ठाकुरजी मंदिर में झूला उत्सव का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन में ठाकुरजी के झूले सजाना व उनको झूले झूलाने के आयोजन श्रद्धालुओं द्वारा संपन्न किए जाने की परंपरा है। आड़सर बास के मूंधड़ा मंदिर में आड़सर बास सत्संग मंडली के बैनर तले ठाकुरजी झूला उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंडली की बबिता स्वामी ने बताया कि रविवार शाम को 4.30 बजे से 6 बजे तक भजन किर्तन का आयोजन होगा जिसमें हरा लहरिया पहनकर महिलाएं शामिल होगी। स्वामी ने सभी मंडलियों की महिलाओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।