Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-08-24 at 09.07.03
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। बीती रात करीब 11.30 बजे आबूरोड और सिरोही के बीच हाइवे पर एक ट्रक आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया। जिसमें भिड़ने वाला ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक कैबिन में फंस गया। वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाने की टीम जिसमें हैड कांस्टेबल देवाराम, कांस्टेबल रविन्द्र सिंह व ड्राइवर नरेश कुमार शामिल थे, गुजर रहे थे। टीम राज कार्य से गुजरात से लौट रही थी और टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरन्त ट्रक चालक की मदद की। तीनों ने ट्रक का फाटक तोड़कर कैबिन में फंसे ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाला व अस्पताल रवाना किया। हैड कांस्टेबल देवाराम ने बताया कि हमारे सामने ही दुर्घटना हुई तो हमने निजी गाड़ी रोककर वहीं ट्रक ड्राइवर को निकालने में मदद की। कुछ ही देर में और भी लोग व स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। गेट लॉक होने के कारण कांस्टेबल रविंद्रसिंह व नरेश कुमार ने इसे तोड़ने में मदद की और घायल को निकाल कर अस्पताल भेजा गया। देवाराम ने बताया कि घायल के अस्पताल के लिए रवाना होने के बाद हमारी टीम भी अपनी गाड़ी से रवाना हो गई। घटनास्थल से वीडियो देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर:- https://www.facebook.com/share/v/16eoExG8ZD/