Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2021। 45 प्लस को शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए चिकित्सा विभाग ने प्रयास तेज कर दिए है। बता देवें 18 प्लस वालों को अभी और इंतजार करना होगा। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार को 14 स्थानों पर टीकाकरण कैम्प आयोजित होंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कालूबास यूपीएचसी में कोवैक्सिन तथा श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, गांव आड़सर, लखासर, कुंतासर, इंदपालसर हीरावतान, केऊ, सोनियासर शिवदानसिंह, लिखमीसर दिखनादा, टेऊ, दुसारणा पिपासरिया, नारसीसर, पुनरासर में कोविशिल्ड के टीके लगाए जाएगें। आर्य ने कहा कि जागरूक समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों को आगे आकर 45 प्लस के सभी नागरिकों का टीकाकरण सुनिश्चित करवाना चाहिए। बता देवें इन स्थानों पर कोविशिल्ड की प्रथम व द्वितीय डोज नागरिक लगवा सकेंगे। नागरिक कोविशिल्ड कि दूसरी डोज प्रथम डोज लगने 84 दिन बाद लगवाएं। कोरोना जांच शिविर कल सोमवार को तीन स्थान मोमासर, तोलियासर, उदरासर में की जाएगी।