Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2023। कस्बे के बिग्गाबास में एक किराएदार को अपने घर के बाहरी हिस्से के दो कमरे देना मकान मालिक को उस समय महंगा पड़ गया जब किराएदार ने पहले तो उसके घर में चोरी की एवं बाद में घर की महिलाओं से मारपीट कर ड़ाली। पीडित मकान मालिक थाने पहुंचा है एवं पुलिस की शरण ली है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिग्गाबास निवासी दिनेश बिहानी की पत्नी अनिता बिहानी ने आरोपी ठुकरियासर निवासी अर्जुनराम व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए विभिन्न आरोप लगाए है। अनिता ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ बाहर रहती है एवं घर की सुरक्षा के लिए बाहर बना एक कमरा अर्जुनराम को किराए पर दिया हुआ है। गत 14 जुलाई को वह अपने परिजन सुशीलादेवी, सीमा, कंचनदेवी के साथ घर संभालने गई तो वहां अंदर के सभी कमरों के गेट खुले हुए मिले एवं आलमारी में रखे चांदी के गहने, पांच हजार नकदी, पानी की टंकी, मोटर आदि गायब मिले। इस पर उन्होनें पुलिस कार्रवाही की बात कही तो आरोपियों ने माफी मांगते हुए सामान लौटा देने का वादा किया। लेकिन 15 जुलाई को सुबह आरोपी उसके घर के अंदर के हिस्से में आया एवं मकान से बाहर निकलने को कहा। उन्होनें किराएदार होकर मकान मालिक को बाहर निकालने का विरोध किया तो अर्जुनराम व उसकी पत्नी ने महिलाओं के साथ मारपीट की एवं कान की बाली छीन ली। इस दौरान उनकी पुत्री भी साथ रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एसआई बलवीरसिंह करेगें।