Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
SDT_news-Recovered-1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2022। क्षेत्र के गांव जालबसर और मोरखाणा आथुना के विद्यार्थियों व ग्रामीणों की मांग पर संवेदनशीलता बरतते हुए विधायक गिरधारीलाल महिया ने दोनों स्थानों पर बोर्ड परीक्षा केंद्रों की स्वीकृति पर मुहर लगवा कर सैंकड़ो विद्यार्थियों को राहत दी है। महिया ने बताया कि अब बच्चों को परीक्षा देने के लिए दूर के केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा और विद्यार्थी अपने ही गांव में परीक्षा दे सकेंगे। जिस पर दोनों गांवों के विद्यार्थियों व अभिभावकों ने खुशी जताई व विधायक का आभार जताया है। बता देवें गत अप्रैल माह में श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव जालबसर के परीक्षा केंद्र को हटाकर गांव उदरासर में स्थानान्तरित कर दिया गया था। जिस पर ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बोर्ड परीक्षा केंद्र को यथावत रखने की मांग की थी। इस पर बोर्ड परीक्षा केंद्र को यथावत रखने की मांग विधायक ने शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री के आगे पुरजोर ढंग से उठाई व राज्य सरकार ने राउमावि जालबसर में बोर्ड परीक्षा केंद्र यथावत रखने की स्वीकृति दे दी है। अब गांव उदरासर व जालबसर दोनों गांवों में ही बोर्ड परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थी परीक्षा दे सकेंगे। इसके अलावा राउमावि मोरखाणा आथुना में भी बोर्ड परीक्षा केन्द्र को स्वीकृति दे दी गयी है। याचना विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा देने के लिए 14 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। महिया ने जानकारी दी कि राउमावि बाधनूं में भी बोर्ड परीक्षा केन्द्र की स्वीकृति का प्रस्ताव सरकार के भेजा गया है जो प्रक्रियाधीन है।