Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2022। क्षेत्र के अनेक गांवो से पुराने जर्जर व झुलते तारों को बदलने की शिकायत के साथ मांग ग्रामीण लगातार करते है परंतु बिजली विभाग द्वारा सुनवाई नहीं की जाती है। आज गांव पूनरासर में अपने रास्ते चल रहें हंसराज मेघवाल पर 11 हजार की जर्जर लाइन टूट कर काल बनकर गिरी। हंसराज ने दम तोड़ दिया और उसके साथ ही उसके तीन नन्हें मुन्नों के भी कई सपनें उजड़ गए। पिता हरजीराम के आंगन में कोहराम मचा है और हंसराज की पत्नी को ग्रामीण महिलाएं हिम्मत रखने की सांत्वना दे रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हंसराज के ऊपर टूटकर लाइन गिरी तो करंट ने उसे दूर फेंक दिया परंतु हाई वोल्टेज ने उसकी जान ले ली है।

जाको राखे साईयां, मार सके ना कोई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हंसराज के साथ उसका चार वर्षीय पुत्र भी था जो पिता के साथ ही चल रहा था। तार गिरने से उसे भी धक्का लगा और वह झटक के दूर जा गिरा। गनिमत रही की मासूम की जान बच गई और गांव भर में ये चर्चा हो गई कि इतने छोटे बच्चे को हाई वोल्टेज क्या छोड़ता परंतु जाको राखे साईयां मार सके ना कोई।

कई बार की है शिकायत, अब तो जागो..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में पालोजी मंदिर व बड़ी स्कूल के पास पुरानी व जर्जर हाई वोल्टेज लाइन के तार झूल रहें है। गांव के स्कूल में सैंकड़ो बच्चे पढ़ते है और आस पास के गांवो से भी यहां विद्यार्थी आते है। गांव के जागरूक ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इन दोनों स्थानों पर तारों को बदलने की शिकायत की जा चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को प्रार्थना पत्र देकर थक गए है परंतु इस विभाग में कोई सुनने वाला नहीं है। विभाग की बेपरवाही ने आखिर आज एक नौजवान की जान ले ही ली है। ग्रामीणों में रोष भी है कि अब तो जागो..

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली विभाग की बेपरवाही ने ली एक नौजवान की जान, घर में मचा कोहराम।