Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2022। सूडसर उपतहसील में मिलाएं जाने के विरोध में आज भारतीय किसान संघ उतरा और संघ के विद्युत विभाग जिला प्रभारी तोलाराम जाखड़ की अगुवाई में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों सहित जाखड़ ने 10 दिन बाद आंदोलन की चेतावनी भी दी। गांव सोनियासर मिठिया, सोनियासर शिवदानसिंह, बापेऊ, राजेडू, बिंझासर, समंदसर, लखासर, बेनीसर, दुसारणा, झंझेऊ, शेरुणा, लिखमीसर उतरादा, पूनरासर के ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांवो से आवागमन का साधन ही नहीं है। संघ के तहसील अध्यक्ष सरपंच मोहन स्वामी, तहसील मंत्री बेगराज लुखा, उपाध्यक्ष रामकिशन गोदारा सहित मांगीलाल गोदारा, पूर्व सरपंच घनश्याम मुंड, बजरंग मुंड, दुलाराम गोदारा, बापेऊ सरपंच ज्यानाराम ज्यानी, महेंद्रसिंह तंवर, शिव नाई, बनाराम गरुवा, पेमाराम गरूवा स्वरूपनाथ सिद्ध, भंवरनाथ सिद्ध, दशरथसिंह, पूनरासर सरपंच प्रकाश नाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों सहित सरपंचों ने संघ के साथ श्रीडूंगरगढ़ में शामिल करने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण विरोध प्रदर्शन में शामिल रहें।