Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2026। कालूबास में पाराशर मन्दिर के निकट नवनिर्मित मालासी भैरव मंदिर में तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार शाम को बाबा की मूर्ति को भव्य रथ पर नगर भ्रमण यात्रा करवाया गया। वहीं आज मूर्ति पूजन, अभिषेक व हवन के धार्मिक अनुष्ठान होंगे। भक्तों द्वारा भैरव चालीसा पाठ व विशेष ज्योत आरती की जाएगी। वहीं कल रविवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। समारोह में संत दंडी स्वामी शिवेंद्र जी महाराज का सान्निध्य रहेगा। कन्या पूजन और सवामणी प्रसाद के साथ समारोह की पूर्णाहुति होगी। रविवार रात को विशाल जागरण का आयोजन होगा जिसमें भजन कलाकार विनोद महरिया एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिवसीय आयोजन में श्रद्धा व भक्ति के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी भागीदारी निभा रहे है। मन्दिर परिसर की सुंदर सजावट की गई है वहीं उत्साह के साथ बाबा के भक्त आयोजन तैयारियों में जुटे है।