Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2024। खेत पर कब्जा करने के विवाद में एक परिवार के सदस्यों ने एकराय होकर खेत पड़ौसी का सिर फोड़ दिया और उसकी पत्नी की लज्जा भंग की, मौके पर आए उसके पुत्र को भी पीट देने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। गांव तोलियासर निवासी 42 वर्षीय शैतानसिंह पुत्र भूराराम सोनी ने इसी गांव के सीताराम व राजूराम पुत्र पोकरराम पुरोहित व सीताराम बेटे मूलचंद व मघाराम और थानाराम पुत्र भंवराराम पुरोहित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गुरूवार सुबह करीब 7.30 बजे अपनी पत्नी सुशीला के नाम खोतदारी खेत में गए। तभी परिवादी के खेत के उत्तरी दिशा में स्थित खेत के आरोपीगण हाथों में चौसांगी, कुल्हाड़ी व लाठियां लेकर आए व उसके खेत में बनी झोपड़ी खुर्द बुर्द कर दी। आरोपियों ने गालियां देते हुए खेत छोड़कर भाग जाने की धमकी देते हुए परिवादी पर हमला कर दिया। परिवादी के सिर से खून बहने लगा तो आरोपियों ने उसे जमीन पर गिरा दिया। उसकी पत्नी सुशीला देवी बीच बचाव करने लगी तो आरोपियों ने उसकी लज्जा भंग करते हुए गले में पहनी सोने की चैन छीन ली। पड़ौस के खेत में रहने वाले काश्तकार ने परिवादी के घर सूचना दी तो उसका पुत्र नवीन और रेवंतराम पुत्र मालाराम मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने नवीन के साथ भी मारपीट की। परिवादी ने बताया कि आरोपी सीताराम ने इससे पूर्व में भी उसके खेत पर कब्जा करने का प्रयास किया जिसकी परिवाद भी थाने में दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को दी है।