Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टुबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र भक्ति भाव में अग्रणी धार्मिक आयोजनों में समर्पित रहा है। धर्मनिष्ठ श्रीडूंगरगढ़ वासी ऐसा ही ऐतिहासिक आयोजन करते हुए आगामी 11 अक्टुबर को करेगें जिसमें यहां के भक्त श्रीडूंगरगढ़ से खूडद धाम तक 190 किलोमीटर की दौड़ लगाएगें। यह अनुठी पदयात्रा क्षेत्र से पहली बार हो रही है एवं करणी माता मंदिर आडसर बास से धोक लगा कर रवाना होगी। इसमें करणी माता मंदिर आडसर बास से निकला चांदी का ध्वज डाक निशान के रूप में लगातार दौडते हुए बिना किसी विश्राम के खुडद मंदिर तक पहुंचेगी।
ऐसी दौड जिसमें नहीं रुकती है ध्वजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माता रानी के दरबार में डाक ध्वजा का विशेष महत्व है। भक्त अपने गांव से हाथ में ध्वजा लेकर दौड़ लगना शुरू करते हैं। जैसे ही ध्वजा लेने वाला थक जाता है, दूसरा भक्त उस ध्वजा को लेकर दौडऩे लगता है। दौडऩे वाले भक्त भले ही रुक जाए लेकिन ध्वजा को लेकर कोई न कोई लेकर दौड़ता रहता है। आयोजित समिति के दिनेश करनानी का कहना है कि जिस तरह डाकिए की चिट्टी सीधे संबंधित लोगों तक पहुंचती है। इसी तरह डाक ध्वजा के जरिए माँ से मन्नत मांगी जाए तो वह पहले पूरी होती है। आयोजन के लिए भक्त कमेटी के किशन सोनी, सांवरमल शर्मा, कन्हैयालाल सोनी, विजयपाल गोदारा, विनोद बोहरा आदि तैयारियों में जुटे हुए है।