Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 9 जुलाई 2026। कस्बे की सबसे पुरानी स्कूल 1926 में स्थापित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और इसको जमीदोज करने के निर्देश आज अधिकारियों दे दिए है। हाई स्कूल का निरीक्षण गुरूवार को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) किशनदान चारण, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (प्रथम) अशोक कुमार चुग ने विद्यालय के जर्जर भवन का जायजा लिया। संस्था प्रधान नाजिमा अजीज को जर्जर भवन को ध्वस्त (जमींदोज) करने का प्रस्ताव तत्काल बनाकर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही जर्जर 9 कक्षों में किसी भी कक्ष में छात्र-छात्राओं का अध्ययन कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए है। विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जर्जर 9 भवनों का उपयोग नहीं किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। वहीं अधिकारियों ने स्वीकारा की अन्य भवनों की स्थिति भी बेहतर नहीं है। वहीं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) किशनदान चारण, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (प्रथम) अशोक कुमार चुग एवं वरिष्ठ सहायक हरिसिंह ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तोलियासर का निरीक्षण किया। तकनीकी सर्वेक्षण टीम द्वारा विद्यालय भवन को जर्जर एवं असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ग्रामवासियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में श्री श्याम बाबा सेवा समिति, तोलियासर का भवन उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) बीकानेर ने टीम सहित भवन का निरीक्षण किया और भवन सुरक्षित पाए जाने पर 10 जुलाई से विद्यालय का अस्थायी संचालन वहीं से करने की अनुमति जारी कर दी।