Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2024। पूरा अंचल भीषण गर्मी की चपेट में है और सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शहर की गलियां सुनसान नजर आने लगी है। लोग घरों व दुकानों में दुबके कूलर, एसी तले राहत ढूंढ रहें है। नागरिकों में गर्मी के लॉकडाउन की चर्चा है। फिलहाल सूर्य देव अपने पूरे तेज के साथ चमक रहें है। आज श्रीडूंगरगढ़ में 42.2 डिग्री तापमान ने लोगों को खूब सताया है। नगरपालिका ने भी गर्मी को देखते हुए आज बाजार में पानी का छिड़काव किया। जिससे बाजार में व्यापारियों ने कुछ राहत महसूस की। बता देवें मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ में गुरूवार को पारा 43 पार होगा वहीं इस विकेंड में शुक्रवार, 17 मई को तापमान 45 डिग्री पार गर्मी बरसाएगा। बता देवें शनिवार व रविवार सहित 21 मई तक किसी राहत की उम्मीद नहीं है। 20 और 21 मई को भीषण गर्मी होगी और लू चलने के भी आसार है। मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम अनुमानों में विशेषज्ञों द्वारा भीषण गर्मी में नागरिकों से ध्यान रखने की अपील की जा रही है। वहीं दूसरी ओर गर्मी में शीतल पेय पदार्थों की मांग में उछाल आया है। गन्ने का रस बेचने वाले भी जगह-जगह नजर आने लगे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 21 मई तक श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रहेगा गर्मी का कहर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका ने मुख्य बाजार की सड़कों पर दोपहर में किया पानी का छिड़काव।