Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-09-04 at 9.48.20 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितम्बर 2023। सोमवार शाम करीब 8.30 भरे बाजार एक व्यापारी के साथ मारपीट कर सर फोड़ दिया गया एवं टांगें तोड़ दी गई। मामला बॉम्बे मॉल के पास का है जहां गली में साईड से खड़े होने का उलाहना देने पर युवकों ने व्यापारी के साथ मारपीट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार डागा कटले में लाईब्रेरी संचालित करने वाले भरत सारस्वत अपनी दुकान जा रहे थे। वहीं गली में बने हुए अन्नदाता रेस्टोंरेंट के आगे कुछ युवक गली के बीच में खड़े थे। भरत ने युवकों को साईड में होने का उलाहना दिया तो युवक उलझ गए एवं कहासुनी करते हुए 8-10 युवकों ने भरत के साथ मारपीट कर डाली। मारपीट में भरत के सर में एवं पैरों में चोटें आई है। आस पास के व्यापारी एकत्र होते तब तक युवक वहां से भाग छूटे एवं व्यापारियों ने मारपीट में शामिल दो युवकों को दबोच लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं व्यापारियों द्वारा दबोचे गए दोनो युवकों को थाने लग गई। वहीं दूसरी ओर घायल व्यापारी को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि पैरों में फैक्चर के कारण बीकानेर रैफर किया गया है एवं खतरे की कोई बात नहीं है। घटना के बाद व्यापारियों में खासा रोष व्याप्त है एवं बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि राजकीय चिकित्सालय पहुंचे एवं सभी युवकों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाही की मांग की।