Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ में आगामी 1 सितम्बर को आयोजित होने वाला वीर तेजाजी का जागरण इस बार ऐतिहासिक होगा एवं मेले व जागरण में हर गांव से श्रृद्धालुओं के शामिल होने के लिए हर घर तक आमंत्रण पहुंचाया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को वीर तेजा मंदिर धर्मशाला में आयोजित तैयारी बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वीर तेजा मंदिर धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष मंगलाराम गोदारा ने की एवं प्रत्येक गांव से युवाओं को जोड़ कर आयोजन को ऐतिहासिक करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी दो दिनों में गांवों में प्रचार वाहन भेज कर हर घर में निमंत्रण देने, मंदिर प्रांगण में बने हुए हॉल को सुसज्जित कर ऐसी लगाने, मंदिर प्रांगण में रिपेयरिंग करवाने के निर्णय भी लिए गए। बैठक में छात्रावास समिति अध्यक्ष श्यामसुंदर आर्य, भारतीय किसान युनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष पुनमचंद नैण, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, मास्टर कोडाराम भादू, मास्टर प्रभूराम बाना, सुशील सेरडिया, गोरधन खिलेरी, भंवरलाल जानूं, धूड़ाराम डेलू, रामलाल जाखड़, लक्ष्मणराम खिलेरी आदि ने विचार व्यक्त करते हुए धर्मशाला प्रांगण को सामाजिक एकता एवं विकास का केन्द्र बताया एवं सम्पूर्ण समाज को इससे जोड़ने का आह्वान किया। चांदराम चाहर ने आभार जताते हुए अधिकाधिक संख्या में मेले में पहुंचने का अपील की।
इन्होने की सहयोग की घोषणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार की बैठक में तेजा मंदिर में बने हुए हॉल को सुसज्जित एवं एसी करवाने का निर्णय लिया गया है एवं निर्णय के तहत मास्टर प्रभुराम बाना, पूनमचंद नैण, गोपालराम सायच, रामलाल जाखड़ बेनीसर, मूलाराम थोरी, नेताराम गोदारा बाड़ेला, भँवरलाल सारण, मुनीराम बाना, सरदाराराम बाना, सहीराम गोदारा लोडरा ने 1-1 एसी लगवाने, हॉल प्रांगण में मेटिंग का कार्य मास्टर कोड़ाराम भादू ने व पर्दे लगाने का कार्य हुकमाराम बाना (HRC) द्वारा करवाने व लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी ने धर्मशाला रिपेयरिंग में 21000 रुपए का सहयोग देने की घोषणा की गई।
ये भी रहे मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। शनिवार को हुई विस्तारित बैठक में युवा नेता हेतराम जाखड़, मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, ओमप्रकाश बाना, कानाराम तर्ड, नानूराम नैण, भगवानाराम महिया, खींयाराम भुकर, कन्हैयालाल हुड़्डा, भँवरलाल बाना, सत्यप्रकाश बाना, रेखाराम जालबसर, तुलछाराम बाना, डूंगरराम गोदारा, आइदान गोदारा, हरिराम गोदारा उपनी, संतोष गोदारा धोलिया, गोपीराम गोदारा, सोहन लाल गोदारा, मुखराम नैण सरपंच, बीरबलराम सातलेरा, भगवानाराम चाहर, गोपालराम चाहर, नारायण चाहर, भंवरलाल जाखड़, तोलाराम कड़वासरा, डूंगरराम नैण, सम्पतराम दुसाद, मूलाराम गोदारा, सीताराम बाना, ओमप्रकाश भुंवाल, हरलाल बाना, चेनाराम भुकर, परमेश्वर जाखड़, गोविंदराम बाना, गणेशाराम पोटलिया, गोपालराम पोटलिया, चुनीलाल टाडा, डालूराम कस्वां, श्रवण गोदारा, सुगनाराम गोदारा, जेठाराम गोदारा, रामप्रताप गोदारा, तोलाराम गोदारा, जयप्रकाश गोदारा, मुनीराम गोदारा, रामचन्द्र गोदारा, बलराम गोदारा, रेंवत राम गोदारा, तोलाराम बिंझासर, भवानीशंकर जाखड़, गोपालराम खिलेरी, दीनदयाल जाखड़, किशनलाल चोटिया, रामनिवास चोटिया,  श्रवणराम भामूं, गंगाराम गोदारा बिंझासर, भँवरलाल गोदारा, दुसाराना, गोवर्धन प्रसाद, देदाराम गोदारा, लेखराम गोदारा, हरिराम गोदारा, गोपाल तर्ड, श्रवण जाखड़ धर्मास, हनुमान प्रसाद बरजांगसर, रामेश्वरलाल जाखड़, रामसरा, श्यामसुंदर सारण, मामराज भादू, इन्दपालसर गुसांईसर, एडवोकेट गोपीराम जानू, सीताराम चोटिया, हजारीराम जांगू, श्रवण जाखड़, गणेश जाखड़ आदि मौजूद रहे।