Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 02 दिसंबर 2023। सेसोमूं स्कूल में 21वीं दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट 2023-24 का समापन शनिवार को धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी तोलाराम जाखड़ एवं सेसोमूं की पूर्व छात्रा एडवोकेट प्रवीणा कंवर राजवी रहें। सभी अतिथियों ने स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क रहने की बात कहते हुए शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल को आवश्यक बताया। जाखड़ ने कहा कि विद्यार्थी खेल का समय निर्धारित कर नियमित खेल के लिए समय देवें। शाला के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने बच्चों को खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा दी। शाला अध्यक्षा पद्मा मूंधड़ा ने खिलाड़ी विद्यार्थियों को खेल के माध्यम से विद्यालय का नाम रोशन करने की बात कही। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे हर्डल, रिले, सेक रेस, 100, 200, 400 व 800मी. रेस, ट्रिपल जंप, लोंग जंप, हाई जंप, लेमन एवं स्पून रेस का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन में एमराल्ड सदन ने 415 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सैफायर सदन 400 अंक हासिल करके द्वितीय, टोपाज सदन 343 अंक हासिल करके तृतीय एवं 276 अंको के साथ रूबी सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। अतिथियों ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया व बधाई दी। समापन समारोह में प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। इस दौरान शहर के शिक्षाविद् रूपचंद सोनी, दयाशंकर शर्मा, घनश्याम गौड़, विष्णु शर्मा, डॉ. मनीष माली, मीनाक्षी कंवर, करूणा शर्मा, संदीप जैन, भंवरलाल जाखड़, रमेश सिद्ध सहित अनेक अभिभावकगण उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता बच्चों को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों ने बच्चों को नियमित खेल से जुड़ने की प्रेरणा दी।