Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2025। कालू बास में पारासर मंदिर के पास आज रात सवा आठ बजे विशाल श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा। विशाल आयोजन के लिए बाबा का भव्य दरबार सज गया है। दरबार में भक्ति रस की बरसात होगी। खाटूश्याम के श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मानवेंद्रसिंह संकीर्तन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में श्याम भजन कलाकार जयपुर से आयुष सोमाणी, नोखा से मुरली पारीक, लक्ष्मणगढ़ से प्रेम शर्मा व इंदौर से शिवम रावल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजक युवा आयोजन प्रारंभ करने की तैयारियों में जुटे है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से हारे के सहारे बाबा श्याम के भव्य श्रृंगार व दरबार के दर्शन करने व संकीर्तन का आनंद लेने का आग्रह किया है।