Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
मौसम विशेषज्ञों ने कहा ये, सरकार ने विशेष गिरदावरी के आदेश दिए, रबी की खरीद पर विशेष खबर, पढें पूरी जानकारी।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2021। पूरे जिले में मौसम द्वारा कोहराम मचाने के बाद किसानों के लिए आज राहत की खबर आई है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अब किसान राहत की सांस ले सकते है क्योंकि सशक्त पश्चिमी विक्षोभ आगे की ओर बढ़ गया है। अब बरसात की गतिविधियां हल्की फुल्की सी रहेगी और पूरे उत्तर भारत से आज मौसम शुष्क हो जाएगा। गुरुवार से तापमान बढ़ेगा व बादलों के कारण भीषण गर्मी से मिली राहत कल से पुनः बढ़ती गर्मी में तब्दील हो जाएगा।

विशेष गिरदावरी के आदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खराब मौसम के कारण पश्चिमी राजस्थान में हुए भारी नुकसान के बाद सरकार ने सभी जिला कलेक्टरर्स को प्रभावित गांवो में रबी की फसल की विशेष गिरदावरी करने के आदेश दिए है। सरकार ने आदेश में ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों में हुए नुकसान के आंकलन में रबी की फसल की विशेष गिरदावरी 7 दिन में करवा कर रिपोर्ट सीधे संयुक्त शासन सचिव को भेजने की बात कही गई है।
कृषि पर्यवेक्षक करेंगे गिरदावरी, नहीं हो किसानों की खरीद प्रभावित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पटवारी हड़ताल के चलते राज्य में गिरदावरी रिपोर्ट को प्रमाणित करने का कार्य अब कृषि पर्यवेक्षकों को दे दिया है जिससे रबी की समर्थन मूल्य पर प्रारम्भ होने वाली खरीद प्रभावित नहीं हो। बता देवें राजफैड की ओर से किसानों का पंजीयन 25 मार्च गुरूवार से प्रारम्भ किया जाएगा तथा खरीद 1 अप्रैल से प्रारम्भ होगी। हालांकि कृषि पर्यवेक्षक संघ ने पटवारी आंदोलन को समर्थन देते हुए पटवारियों का कार्य नहीं करने व 27 मार्च को धरने में शामिल होने की बात कही है। ऐसे में खरीद में देरी होने की संभावनाएं भी बन गयी है।