Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20220829-WA0006
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2022। यूपी, बिहार और बड़े शहरों में सुने जाने वाले अपराध अब श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी दिन दहाड़े होने लगे हैं। मंगलवार शाम तो अपराधियो के हौंसले इस कदर देखने को मिले की बाजार से अपना सामान लेकर घर जा रही दो बच्चियों के गले से चैन छीन कर ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आडसर बास निवासी 15-15 साल की बच्चियां मंगलवार शाम को बाजार से घर की ओर जा रही थी। घास मंडी से राजा बाजार होते हुए सरदारशहर रोड तक नई बन रही सड़क पर पैदल ही घर आ रही थी। रास्ते मे पूर्व पार्षद रामचंद्र राठी के घर के पास पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से चैन छीन ली और भाग छुटे। कस्बे में भरी आबादी के बीच ऐसी घटना होने से पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर एसआई बलवीरसिंह भी मौके पर पहुंचे और आस पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरो से फुटेज लेकर अपराधियों की तलाश में जुट गए हैं।