Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-06-15 at 16.07.26
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2025। क्षेत्र में करीब 60 गाड़िया लूहार भूमि विहिन परिवार बसने के लिए भूमि आवंटन किए जाने की मांग को लेकर विधायक लोक सेवा केंद्र पहुंचे। यहां विधायक ताराचंद सारस्वत को ज्ञापन देते हुए परिवारों ने विमुक्त घुमंतु जाति की श्रेणी में आवंटन कर बसने के लिए पट्टे दिए जाने की मांग रखी। भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई की अगुवाई में अध्यापक पूर्णाराम लोहार, सोहनलाल लोहार, मनोज लोहार, शंकरलाल लोहार, गौरी शंकर लोहार, व अनेक लूहार परिवारों की महिलाओं ने ज्ञापन सौंपा। गुसाईं ने बताया कि अति पिछड़े समाज के करीब 60 परिवार गत 35 वर्षों से बिग्गाबास के वार्ड 16 में निवास कर रहें है। परंतु ये परिवार आर्थिक अभावों के कारण स्थाई आवास से वंचित है। इनके लिए पालिका की एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में भी लोहारों हेतु भूमि आवंटन का आदेश भी पारित किया गया। वहीं जिलाधीश ने भी पालिका को कब्जा खसरा नंबर 942 में पट्टे दिए जाने का आदेश दिया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गाड़िया लोहार परिवारों के लिए विधायक ने शीघ्र ही कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं की अगुवाई में गाड़िया लोहार परिवारों ने विधायक से की भूमि आवंटन करने की मांग।