Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 20.27.57
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2026। शहर में समय समय पर सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाली सामाजिक संस्था फ्रैंडस ग्रुप ने श्री जय माणक फाउंडेशन जयपुर के आर्थिक सहयोग से मंगलवार को एक विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को बैग सहित शिक्षण सामग्री भेंट दी।
प्रताप बस्ती में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ग्रुप द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए स्कूल बैग, कॉपियां, किताबें, पैन पेसिंल सहित शिक्षण सामग्री भेंट दी। विद्यालय में जरूरतमंद परिवारों के विद्यार्थी है और सभी को बैग व शिक्षण सामग्री दिए जाने पर संस्था प्रधान लालचंद पालीवाल ने ग्रुप के सदस्यों का आभार जताया। इस मौके पर ग्रुप के सदस्य हीरालाल पुगलिया, पार्षद पवन उपाध्याय, कमल चूरा मौजूद रहें। उपाध्याय ने पात्र को दान दिए जाने का महत्व बताते हुए आज के समय में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सहयोग को अतुलनीय बताया। कार्यक्रम में पूरा स्टाफ सक्रिय रहा और बच्चों ने प्रसन्नता नए बैग किताबें लेकर प्रसन्नता जताई।