Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2023। चार दिन से खुदाई के बाद मीठे पानी का फव्वारा फूट पड़ा तो ग्रामीणों के चेहरों पर चमक आ गई और पूरे टंकी बास वासियों ने राहत की सांस ली। गांव मोमासर के टंकी बास में दानदाता गोविन्दराम सेठिया ने नए टयूबवैल का निर्माण प्रारंभ करवाया और कल रात पानी आ जाने के बाद आज इसका लोकार्पण किया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती ने सेठिया का आभार जताते हुए बताया कि टंकी बास मोहल्ले में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान थे और गर्मीयों के आगमन से पूर्व ग्राम पंचायत के आग्रह पर दानदाता सेठिया ने जनहित में सहयोग देकर ट्यूबवैल बनवाया है। इस दौरान सेठिया ने सभी का आभार जताया। इस दौरान उपसरपंच जुगराज संचेती सहित वार्ड पंच गोपाल गोदारा, मुकेश नाई, तेजपाल सारण, फतेहचंद संचेती, ओमप्रकाश भामू, धन्नाराम गोदारा, आसुराम नैण, ओमप्रकाश सुथार, भंवरलाल सऊ, सुखराम गोदारा, करणाराम बावरी, मुनीराम मेघवाल, मालाराम नाई, नानुराम नाई, लुणाराम बावरी, तिलोक भामु, हीरालाल सारण सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें। मोहल्लेवासियों ने इस ट्यूबवैल के निर्माण के लिए वार्ड पंच पवन सैनी व कानाराम बावरी के प्रयासों की सराहना की तथा सेठिया सहित सरपंच व उपसरपंच का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने मीठा पानी आ जाने पर दानदाता सहित ग्राम पंचायत प्रशासन का आभार जताया।