Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
new1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2021। बेटियां मान, सम्मान एवं स्वाभिमान होती है और ये साबित किया आज गांव गुसाईंसर बड़ा की बेटी प्रभा ओझा ने। अपने विवाह के पश्चात परिवार पालन के साथ साथ सेवा, संगठन एवं राजनीति में राष्ट्रीय स्तर का बना कर ओझा सदा के लिए अविस्मरणीय ही थी लेकिन उनके जन्म स्थान, पीहर गुंसाईसर बड़ा में उनके परिवार द्वारा चिकित्सालय का निर्माण करवाने से उनकी सम्मानित छवि अमर हो गई है। कुछ ऐसे ही भाव थे शनिवार को गांव गुंसाईसर बड़ा के निवासियों के, यहां मौका था गांव की बेटी प्रभाताई ओझा के जन्मदिवस के मौके पर ही उनके परिवार द्वारा पीएचसी निर्माण के लिए शिलान्यास का। कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर से आए राज्य के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, ऊर्जा मंत्री डाक्टर बी.डी. कल्ला, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, विफा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील ओझा, जोधपुर हाईकोर्ट अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत, डॉ. गुंजन सोनी पहुंचें थे। इनके अलावा क्षेत्र के नेता ताराचंद सारस्वत, जुगलकिशोर तावणियां, केसराराम गोदारा, लक्ष्मीनारायण तावणियां रिड़ी, विमल भाटी, गुंसाईसर बड़ा सरपंच सत्यनारायण सारस्वत, डेलवां सरपंच इमीचंद मेघवाल, सोहनलाल ओझा श्रीडूंगरगढ़, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मूलाराम थोरी, मोहनलाल तावणियां, शिवप्रसाद शर्मा, नरेन्द्र ओझा नापासर, शिवकुमार ओझा अर्जुनसर, कन्हैयालाल सारस्वा शेरेरां, हजारीराम सारस्वा कालू, खेताराम तावणियां ठुकरियासर, प्रभूराम सारस्वा कर्पूरीसर, हीरालाल सारस्वा रानीबाड़ा, राकेश ओझा बीकानेर, सुरजमल सारस्वा चूरू सहित कई लोग मंच पर रहे। भवन शिलान्यास और प्रभा ओझा के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा अतिथियों का शाल, साफा, माल्यापर्ण एवं प्रतिक चिन्ह् से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव गुंसाईसर बड़ा सहित आस पास के गांवों से ग्रामीण एवं कई राजनैतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों ने किया भूमि पूजन।

एक साल में होगा निर्माण पूरा, भवन बनने के साथ ही स्टाफ नियुक्ति का वायदा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपनी मां की स्मृति में चिकित्सालय भवन का निर्माण करवा रहे रामकिशन ओझा ने बताया एक वर्ष के भीतर ही निर्माण कार्य पूर्ण करवा लिया जाएगा। बीस बैड का इंडोर, चिकित्सकों के लिए ओपीडी कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, क्वार्टस सहित विभिन्न निर्माण के साथ साथ उपकरण एवं अन्य संसाधन भी भवन में सुसज्जित कर दिए जाएंगे करीब 15 हजार वर्गफीट में बनने वाले इस चिकित्सालय का उपयोग गुसाईंसर सहित आस पास के 25 किलोमीटर की परिधि में आने वाले 5 गांवों के हजारों ग्रामीणों के स्वास्थ्य रक्षा के लिए होगा। चिकित्सालय निर्माण के लिए चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, बी.डी. कल्ला, मंगलाराम गोदारा, गिरधारीलाल महिया, सुशील ओझा, हस्तीमल सारस्वत आदि सभी वक्ताओं ने ओझा परिवार को प्रेरणा का पात्र बताया। रामकिशन ओझा एवं नवीन ओझा ने सभी का आभार जताया